मंडी सचिव रॉबर्ट्सगंज और वाटरमैन की मिली भगत से लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर मांगी जा रही मोटी रकम।

---Advertisement---

मुस्तकीम खान /राबर्ट्सगंज/ सोनभद्र:-
मंडी समिति राबर्ट्सगंज सोनभद्र में मंडी सचिव और वाटरमैन की मिली भगत से नवीनीकरण के नाम पर मोटी रकम वसूला जा रहा है जिसका ऑडियो और विडियो भी वायरल हुआ है लाइसेंस नवीनीकरण का ऑनलाइन फीस जमा होने के बाद भी लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ है और मंडी सचिव रॉबर्ट्सगंज श्री रविकांत ओझा जी और वाटरमैन अवधेश कुमार की मिली भगत से लाइसेंस नवीनीकरण का ₹5000/- (पांच हजार रुपए) और जितने गेट पास ओझा जी के कार्यकाल में कटे हैं

चाहे वह ऑटो जेनरेट हो या उनके द्वारा जनरेट किया गया हो पर गेट पास ₹100/- (एक सौ रुपए) के हिसाब से पैसा मांग रहे हैं उसके बाद ही लाइसेंस नवीनीकरण होगा ऐसा कहना है वहीं व्यापारियों में आक्रोश है कि हम व्यापारी करें तो क्या करें ऑफिस के चक्कर लगा लगा के थक गए हैं सचिव साहब तो मिलते नहीं और अवधेश कुमार मिलते हैं तो कहते हैं पैसा लावों नहीं तो घर जाओ पैसा लावों तभी नवीनीकरण होगा नहीं तो घर जाओ और सचिव साहब को फोन किया जाता हैं तो उनके पास वही फोन जाता हैं जो सचिव साहब के फोन में नंबर सेव है नहीं तो नए नंबर से फोन करें तो फोन टू टू टू कर के कट जाता हैं वहीं अगर अवधेश कुमार जी फोन करें तो झट से लग जाता हैं मिर्च का सीजन चालू होने वाला है और अगर सचिव साहब ऐसे ही करते रहें तो व्यापारी करें तो क्या करें जबकि सोनभद्र जिले में बड़े पैमाने पर मिर्च टमाटर की खेती होती हैं और यही वो व्यापारी है जो देश के कोने कोने में मिर्च टमाटर पहुंचाने का काम करते हैं और अगर ऐसे लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ तो व्यापारी कैसे काम करेंगे इसपर प्रशाशन को कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है और सभी लाइसेंस धारी व्यापारियों का लाइसेंस नवीनीकरण किया जाए ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment