कोन पुलिस को मिली सफलता, 02  पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से बिहार बेचने ले जा रहे कुल 67 राशि गोवंश बरामद-*

---Advertisement---

 कोन /सोनभद्र पुलिस को मिली सफलता, 02  पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से बिहार बेचने ले जा रहे कुल 67 राशि गोवंश बरामद-*
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 24.07.2025 को समय लगभग 22.30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पशु तस्कर, बड़ी तादाद में गोवंश को अमिला धाम के नीचे ग्राम झरिया से होते हुए बिहार में बेचने हेतु ले जा रहे है । उक्त प्राप्त सूचना पर थाना कोन पुलिस 04 टीमें द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करते हुए कुल 67 राशि गोवंश बरामद किया गया तथा मौके से 02 नफर अभियुक्त उपेन्द्र कुमार पुत्र रामनाथ उम्र लगभग 35 वर्ष व रमाशंकर पुत्र करमू उम्र लगभग 30 वर्ष निवासीगण डुमुरका, थाना अधौरा, जिला भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0- 98/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*बरामदगी का विवरण-*
67 राशि गौवंश ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01. प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
03. उ0नि0 शमशेर यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
04. उ0नि0 श्रीकान्त राय, चौकी प्रभारी चननी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
05. हे0का0 विनय यादव, सुरेन्द्र चौहान,अमित सिंह, शिवकुमार यादव, विनय कुमार सिंह, का0 सत्यप्रकाश थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment