तहसील पर जन-समस्यायों व खाद को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। 22/07/25 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के नेतृत्व में ओबरा तहसील पर खाद , यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ सोनभद्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया
जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में खरीफ के फसल की बुवाई चल रही है और ऐसे समय में किसानों को फसल के लिए यूरिया , खाद , बीज , बिजली सिंचाई के लिए पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है
जिला महासचिव बाबू लाल पनिका और कांग्रेस नेता जयशंकर भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की यह किसान विरोधी सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है आज किसान खेती के समय में गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है बिजली आपूर्ति के चलते किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है
वरिष्ठ नेता हरदेव तिवारी एवं आरपी.त्रिपाठी ने कहा कि यूरिया खाद के लिए किसान सहकारी समितियो व निजी दुकानों पर कालाबाजारी के चलते इस समय उमस भरी गर्मी में दिन भर लाइन लगाकर दोगुने दामों पर खरीदने को मजबूर है प्रदेश का अन्नदाता किसान आज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और किसान हितों के लिए प्रतिबद्ध है
जिला महासचिव सुनीता तिवारी एवं जिला सचिव शेखर शरण सिंह ने कहा कि इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल जी से साफ सादर अनुरोध है की प्रदेश सरकार को निर्देशित करें कि वर्तमान समय में किसानों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी आवश्यक आवश्यकताओं को तुरंत पूरा कराया जाए
इस प्रदर्शन में पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हिमाचल साहनी , ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता , ब्लॉक अध्यक्ष संतोष नेताम , जिला सचिव राजेश तिवारी , रामप्रकाश पांडे , लालचंद कामरेड आदि सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment