खाद नही मिलने से मारकुंडी कॉपरेटिव पर किसानो का विरोध-प्रर्दशन।

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन,सोनभद्र। मारकुंडी साधन सहकारी समिति स्थित पईका मे मंगलवार की दोपहर खाद समय पर नही मिलने से क्षेत्रीय किसानो ने जमकर विरोध-प्रर्दशन कर किया। मौजूद किसान धर्मेन्द्र कुमार मोर्य, राजाराम मोर्य, कमला यादव, मुरारी धर दुबे, मुनेश्वर शर्मा आदि ने बताया की यूरिया के लिए पिछले एक महीनो से कॉपरेटिव पर चक्कर लगा रहे वावजूद यूरिया नही मिल पा रही है किसानो का कहना है की तकरीबन 900 किसान कॉपरेटिव से सम्बन्ध है जिन्हे 5000 बोरी खाद की आवश्यता पड़ती है।कितु अब तक दो बार मे मात्र कॉपरेटिव को 450 बोरी यूरिया मिला है जिससे किसानो के खेत के हिसाब से पर्याप्त यूरिया अब तक नही मिलने से किसानो को खेती मे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसान मजदूर होकर दुकानो पर महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर है खाद जल्द नहीं मिली तो धान, आदि फसलों की बढ़वार धीमी पड़ जाएगी। किसानों को खाद्य वितरण नही होने से समाजवादी पार्टी के ओबरा विधान सभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कॉपरेटिव पर पहुंच कर समर्थन देते हुए कहा भाजपा की केंद्र सरकार किसानो की आय दोगुनी करने मे लगी है वही दुसरी तरह किसानो को यूरिया डाई बीज नही मिल रहा है ना ही नहरो मे पानी मिल रही किसान भाजपा सरकार मे बेहाल है।अधिकारी जनता एंव किसान की सुन नही रहे है।समिति के सचिव हेमनाथ यादव का कहना है कॉपरेटिव को अब तक दो बार मे महज 450 बोरी खाद मिला है उसी मे किसानो का वितरण किया जा रहा है उच्चाधिकारीगण को पर्याप्त मात्रा मे खाद डिमांड भेजी गयी है खाद मिलते ही किसानो मे वितरण किया जाएगा।वही अपर जिला सहकारी अधिकारी( सहकारिता) डॉ सुरेश कुमार ने बताया की पर्याप्त मात्रा मे कॉपरेटिव की सदस्यो की संख्या के हिसाब खाद वितरण किया जा रहा किंतु मारकुंडी के किसान कॉपरेटिव अत्याधिक यूरिया की डिमांड की जा रही है जिससे वितरण की दिक्कत हो रहे खाद की नई रैक जल्द आ जाएगी बारी बारी से किसानो का वितरण होगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment