सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे आज रविवार की सुबह शिव शिष्य परिवार के सैकड़ों लोगों ने रैली निकाल कर इस कालखंड की प्रथम शिवशिष्या राजमणि दीदी नीलमानंद के 73 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर तहसील क्षेत्र मे 73,000 पौधारोपण का संकल्प लिया। आपको बता दें कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। इसी संदेश को शिव शिष्य परिवार के सैकड़ों लोगों ने रैली के माध्यम से क्षेत्र वासियों को जागरूक किया। रैली मे मौजूद शिव शिष्य परिवार के लोगों ने अपने अपने हाथों मे एक एक पौधा लेकर गगन भेदी नारा लगाते हुए चल रहे थे। कि
“सांसे हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाए हम ” “धरती माता करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार” आदि नारों के साथ क्षेत्र के लोगों से एक एक पौधा लगाने का आगरह किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,कैलाश एडवोकेट, रामानुज दूबे,भोला सोनी,सुर्यनारायण,विकास, शिवकुमार मौर्या, आशा देवी,बसंती देवी, सुषमा देवी,ममता देवी, मनोरमा देवी, अमरनाथ,अनिल गुरुभाई सहित सैकड़ों की संख्या मे पुरुष /महिला शिव शिष्य मौजूद रहें। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन रैली के साथ भ्रमण कर रही थी।

