म्योरपुर/सोनभद्र
पवित्र सावन माह में द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक जो झारखंड में देवघर स्थित बैजनाथ धाम में शिवजी को जलार्पण को लेकर म्योरपुर से301 कांवरियों का जत्था रविवार को दोपहर बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने गांव में डीह बाबा,लीलासी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर तथा ब्लाक मुख्यालय स्थित सोनेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेककर सुखद यात्रा का आशीर्वाद लेकर बाबाधाम के लिए रवाना हुए।मौके पर श्यामू ,निशांत,राकेश सोनी,गौरी गुप्ता,गोलू अग्रहरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हम लोग परिवार एवं सैकड़ो शिव भक्तों के साथ प्रत्येक वर्ष ग्रुप बनाकर सुल्तानगंज जाते हैं। वहां से पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में जल भरकर पैदल कावड़ यात्रा प्रारंभ करते हुए देवघर पहुंचकर भोले बाबा को गंगा जल अर्पण करते हैं। उसके बाद वापसी के क्रम में बासुकीनाथ में भी जल अर्पण कर पूजा अर्चना करते हुए वापस घर पहुंचकर यात्रा का समापन होता है। हम लोग विगत कई वर्षों से पवित्र सावन माह में देवघर बाबा बैजनाथ जी को जल अर्पण करने के लिए पैदल जाते हैं। बाबाधाम जाने वालों में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार, म्योरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार ,दीपक अग्रहरी, आशीष अग्रहरी सहित तमाम महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे।
म्योरपुर से 301कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए हुआ रवाना
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 20, 2025 11:41 AM
---Advertisement---

