अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । दिनांक 18.07.2025 को थाना चोपन पर सूचना प्राप्त हुई कि श्री गोवर्धन मिस्त्री पुत्र स्व. तेजलाल मिस्त्री, निवासी ग्राम कुशमरजा थाना सरिया, जिला गिरिडीह (झारखंड), जो रेलवे कंट्रोल चोपन में चपरासी के पद पर नियुक्त हैं एवं वर्तमान में आवास संख्या 34B गार्ड कॉलोनी थाना चोपन में निवास करते हैं, एक दिन के लिए अपने गांव गए थे। उसी दौरान उनकी पुत्री आवास पर अकेली थी, जो रात्रि में वॉशरूम के लिए बाहर निकली तो पड़ोसी आमिर सोहैल पुत्र अबू अख्तर अंसारी उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम पसनौली गगन थाना महराजगंज, जिला सिवान (बिहार), हाल पता – रूम नं. 34 A गार्ड कॉलोनी, जो रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है, द्वारा दीवार फांद कर युवती से छेड़छाड़ की गई। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 243/2025 धारा 76, 333, 351 (3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आमिर सोहैल पुत्र अबू अख्तर अन्सारी निवासी पसनौली, गगन थाना महाराजगंज, जिला सिवान (बिहार) हालपता रेलवे आवास सं0 34/ए गार्ड कालोनी थाना चोपन, सोनभद्र उम्र 34 वर्ष को आज दिनांक 19.07.2025 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
आमिर सोहैल पुत्र अबू अख्तर अन्सारी निवासी पसनौली,गगन थाना महाराजगंज,जिला सिवान (बिहार) हालपता रेलवे आवास सं0 34/ए गार्ड कालोनी थाना चोपन,सोनभद्र उम्र 34 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
01.व0उ0नि0 उमाशंकर यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02.का0 अजय यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

