संदिग्ध परिस्थिति में ट्रक के केबिन में मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । थाना शक्तिनगर के खड़िया क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में ट्रक के केबिन में वाहन चालक का शव मिलते ही हड़कंप मच गया ।
घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई थाना चोपन के सलखन क्षेत्र के मूंगा टोला निवासी अजय जायसवाल पुत्र राम लखन जायसवाल ने बताया कि मेरे बड़े भाई नंदलाल जायसवाल ट्रक चालक थे जो थाना शक्तिनगर के खड़िया क्षेत्र में सोमवार की शाम को वाहन पर राखड़ लोड करने के लिए वाहन को लोडिंग के लिए लाइन में लगाकर अंदर केबिन में ही थे पीछे लगी वाहनों चालको ने अपनी वाहनों को आगे बढ़ाना चाहा तो देखा आगे खड़ी वाहन की कोई प्रतिक्रिया नहीं दिख रही और केबिन के पास जाकर आवाज लगाई लेकिन के अंदर से चालक द्वारा भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर स्थानीय लोगों व चालकों ने केविन का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो चालक मेरे बड़े भाई की मृत अवस्था में शव पड़ा मिला । जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दिया मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है । घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए । चालक की पत्नी चंद्रावती व दो नाबालिक बच्चों में पुत्री प्रियंका कक्षा 9 छात्रा व पुत्र प्रियांशु कक्षा 7 का छात्र है । जिनका रो-रो कर बुरा हाल है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment