सावन के पहलें सोमवार लगा मन्दिरों में दर्शनार्थियों का जमवाड़ा ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
सवाददाता
चोपन/सोनभद्र। सावन के पहले सोमवार पर सोनभद्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। शिवद्वार से लेकर अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। शिव मंदिरों में हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंज रहे हैं। सावन का महीना शुरू हो गया है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार के दिन जिले के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।
सिंदुरिया स्थित प्राचीन शिवमन्दिर में भक्तों तांता लगा दिखा। शिव भक्त लगभग 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सोन नदी का पवित्र जल लेकर शिव जी का जलाभिषेक करते दिखे। शिव भक्त भांग धतूरा फूल बेलपत्र चढ़ा कर शिवजी को प्रसन्न करने में लगे दिखे। प्राचीन शिवमंदिर में सुबह से ही शिव भक्त लंबी कतारे में लगे दिखे।
इस माह का पहला सोमवार और भी खास होता है क्योंकि सोमवार पहले से ही भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इसलिए भक्त इस दिन व्रत और पूजा अनुष्ठान करते हैं। मान्यता है कि इसी माह में देवी गौरी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और देवी गौरी को पत्नी रूप में स्वीकारा। साथ ही कहा जाता है कि हर साल देवों के देव महादेव इसी माह अपने ससुराल भी जाते हैं। ऐसे में यह पूरा माह बेहद पवित्र माना जाता है। इस माह का पहला सोमवार और भी खास होता है क्योंकि सोमवार पहले से ही भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इसलिए भक्त इस दिन व्रत और पूजा अनुष्ठान करते हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment