सपा कार्यकर्ताओं ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र । दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सपा नेता जुबेर आलम के नेतृत्व मे आज सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धनबाद मंडल के डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक एन के सिन्हा को सौंपा।
सपा के ज्ञापन पत्र मे अवगत कराया है कि दुद्धी क्षेत्र के गेट नंबर 60 सीई खजुरी मे रेलवे गेट बंद कर दिया गया है और आवागमन के लिए नया सकरा गेट बनाया गया है, जिसमे बरसात के दिनों मे 2 से 3 फीट अक्सर पानी जमा रहता है जिसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसका निदान होना अति आवश्यक है । गेट मार्ग जो पहले से चालू था उसे बंद कर देने से गेट के उस पार बसे गांव निमियाडीह, टेढ़ा, दीघुल, बघाडू अमवार, नगवां आदि ग्रामीण क्षेत्रों मे सकरा गेट मार्ग होने से विकास कार्य हेतु बाहर से सामग्री आना बिलकुल ही बंद हो गया है।साथ ही आम नागरिकों को घर बनाने के लिए बिल्डिंग मटेरियल ईट, बालू, गिट्टी आदि भी नहीं आ पा रहा है जिससे उक्त ग्राम का विकास कार्य प्रभावित हो गया है ।इसके अलावा, कार्यकर्ताओं ने बरवाडीह से लखनऊ के लिए त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस के बदले नई ट्रेन देने और उसका ठहराव दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन व विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर देने की मांग की। उन्होंने झारखंड स्वर्ण जयंती 12873 / 12874 का ठहराव दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन पर देने की भी मांग की।
कार्यकर्ताओं ने गेट नंबर 63सीटी दुद्धी के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराने और दुद्धी स्टेशन पर पीएफ 1 एवं 2-3 के नंबर पर रात्रि में लाइट की व्यवस्था कराए जाने की मांग की ।साथ ही पूर्ण सुविधा युक्त प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के लिए नया प्रतीक्षालय का निर्माण ,रेलवे स्टेशन के बाहर रोड का मरम्मत , साफ सफाई ,प्रकाश, सुंदरीकरण और बुकिंग काउंटर को स्टेशन ऑफिस से अलग ऑफिस बनाकर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था एवं बिजली पंखा पानी तथा शौचालय इत्यादि की सुविधा युक्त व्यवस्था के निर्माण की भी मांग की।कहा है की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी ।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता व जिला पंचायत सदस्य बाघडू जुबेर आलम, हरियर यादव, ग्राम प्रधान जावर अभय कुमार मोनू , ग्राम प्रधान जगत नारायण, ग्राम प्रधान अबदुल्लाह अंसारी, ग्राम प्रधान पिपराडीह सुरेन्द कुमार, राजू शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्रसभा अजय यादव, रामनरेश, परमजीत, सरजू यादव सहित दर्जनो की संख्या मे सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment