सोनभद्र/दुद्धी। तहसील मुख्यालय से सटे बघाडू रेंज के धनौरा गांव में एक पेड़ मां के नाम अंबेडकर वन वाटिका में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम निखिल यादव व बीडीओ राम विशाल चौरसिया रेंजर सरिता गौतम ने पौधारोपण किया। इस अभियान में ग्रामीण भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए और एक पेड़ मां के नाम पर बृक्षारोपण किया। निखिल यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। वृक्ष से ही धारा का संतुलन बना है। रेंजर सरिता गौतम ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा की पेड़ बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। बिना आपके सहयोग का जंगल नहीं बच सकता। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुभाष, राकेश शर्मा, अनिक राज, हरिकिशुन गोंड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

