कांग्रेसः नेता राहुल गांधी जी की एक आपत्तिजनक वस्तु पर फोटो साझा कर अत्यंत निन्दनीय एवं भड़काऊ कृत्य करने वाले आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 

अनपरा/सोनभद्र आज दिनांक 11.07.2025 को जनपद सोनभद्र के थाना अनपरा क्षेत्र स्थित एक व्हाट्सएप ग्रुप में गोलू चौरसिया उर्फ अजय कुमार चौरसिया पुत्र पप्पू चौरसिया, निवासी अनपरा बाजार, थाना अनपरा, द्वारा कांग्रेस नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी की एक आपत्तिजनक वस्तु पर फोटो साझा कर अत्यंत निन्दनीय एवं भड़काऊ कृत्य किया गया।
उक्त प्रकरण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर संबंधित के विरुद्ध भारतीय न्यायतंत्र संहिता (BNSS) की धारा 170, 126, 135 के अंतर्गत आरोपी गोलू चौरसिया उर्फ अजय कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर घटनास्थल पर एकत्र भीड़ को शांतिपूर्ण बनाए रखने हेतु समझाया गया तथा आमजन से सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक फोटो/वीडियो पोस्ट करने से बचने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment