जुगैल पुलिस द्वारा, मारपीट के प्रकरण में एक महिला की हत्या में संलिप्त 04  अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

जुगैल/सोनभद्र जुगैल पुलिस द्वारा, मारपीट के प्रकरण में एक महिला की हत्या में संलिप्त 04  अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार-**प्रकरण-* अवगत कराना है कि दिनांक-07.07.2025 को ग्राम सभा जुगैल के टोला बेलगढ़ी निवासी मथुरा पुत्र झुमक व कलावती पत्नी बबई के बीच खेत की मेढ़ काटने व धान के बीज में पत्थर फेंकने की बात को लेकर मारपीट हो गई थी जिसमें मथुरा पुत्र झुमक, कैलाशी पत्नि झुमक व निर्मला पत्नि मथुरा निवासीगण टोला बेलगढ़ी, ग्राम सभा जुगैल, थाना जुगैल, सोनभद्र को चोट आई थी तथा दूसरे पक्ष के कलावती व उसके लड़के चंद्रमणि को चोट आई थी दोनों पक्षों का अभियोग पंजीकृत कर मेडिकल के लिए भेजा गया था जिसमें प्रथम पक्ष के मथुरा की मां कैलाशी देवी व पत्नि निर्मला को सीएचसी चोपन से रेफर जिला अस्पताल को कर दिया गया था जहां पर डाक्टरों द्वारा जिला अस्पताल से कैलाशी देवी को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया था, इलाज हेतु परिजन लेकर जा रहे थे कि बीच रास्ते में कैलाशी देवी की मृत्यु हो गयी । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 81/2025 धारा 115(2), 351(3) BNS व पंजीकृत अभियोग में धारा 105 BNS की बढ़ोतरी की गई ।
उपरोक्त घटना की सम्बन्ध में थाना जुगैल पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.07.2025 को मुखबिर की सूचना पर पंजीकृत अभियोग में संलिप्त अभियुक्तगण बबई पुत्र विद्या प्रसाद, कलावती देवी पत्नी बबई, चंद्रमणि उर्फ धीरेन्द्र पुत्र बबई, विनोद पुत्र बबई गुजर समस्त निवासीगण ग्राम जुगैल टोला बेलगढ़ी थाना जुगैल सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । उक्त घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डण्डे की बरामदगी कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.बबई पुत्र विद्या प्रसाद, निवासी ग्राम जुगैल टोला बेलगढ़ी थाना जुगैल सोनभद्र उम्र लगभग 55 वर्ष।
2.कलावती देवी पत्नी बबई, निवासी ग्राम जुगैल टोला बेलगढ़ी थाना जुगैल सोनभद्र उम्र लगभग 53 वर्ष।
3.चंद्रमणि उर्फ धीरेन्द्र पुत्र बबई,निवासी ग्राम जुगैल टोला बेलगढ़ी थाना जुगैल सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष ।
4.विनोद पुत्र बबई गुजर निवासी ग्राम जुगैल टोला बेलगढ़ी थाना जुगैल सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री नागेश सिंह, थाना जुगैल, सोनभद्र ।
2.उ0नि0 बृजराज यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
3.का0 शमशेर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
4.का0 मुकेश, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
5.का0 उमाशकंर गिरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment