अनियंत्रिय मोटर साइकिल सवार की गिरकर मौत,परिजऩों में मचा कोहराम।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

आज दिनांक 10.7.2025 को श्री संदीप कुमार गोंड पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम गुरमुरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना लिखित दिया गया कि मेरा भतीजा भगवान दास गौड़ पुत्र सोमार गौड़ उम्र करीब 22 वर्ष मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर UP 64 BB 8603 से कल दिनांक 09.07.2025 की रात्रि 12:00 बजे गुरमुरा से तेल गुड़वा की तरफ आ रहा था कि परास पानी के पास अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल सहित गिर गया जिससे उसके माथे पर गंभीर चोट आ गई तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी चोपन भेजा गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । कि सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रहा है, कानून एवं शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
SSI उमाशंकर यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment