दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर द्वारा छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत वर्षा ऋतु की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बुधवार को एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंदों को छाता वितरित किए। इस कार्यक्रम का आयोजन दिशिता मण्डल के प्रांगण में किया गया।
इस अवसर पर मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और महिला मंडल को धन्यवाद दिया। श्रीमती इंदु सिंह ने कहा कि वर्षा के मौसम में दैनिक कार्यों के लिए बाहर जाने वाले कई लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए महिला मंडल ने छाता वितरण का निर्णय लिया।एक कार्यक्रम आयोजित कर 62 जरूरतमंद व्यक्तियों को छाते वितरित किए गए। इसी क्रम में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्याएं श्रीमती विभा शैलेश सिंह एवं श्रीमती निशा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव ने किया ।इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ सदस्याएं श्रीमती कंचन पाठक ,श्रीमती मेनका अरोड़ा, श्रीमती विभा सिंह ,श्रीमती रित्तु हर्षवर्धन, श्रीमती सविता चौबे, श्रीमती सुजाता पाण्डेय, श्रीमती स्मृति लेखा पटनायक,श्रीमती नूतन सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती करवी दास मिश्रा, श्रीमती जौंसी सोनी तथा अन्य सदस्याएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment