नंदन वन मे उ०प्र० भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सहित चेयरमैन दुद्धी ने किया पौधा रोपण।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। प्राकृतिक का संतुलन बनाये रखने के लिए लोगों द्वारा धरती पर पौधा लगाना अनिवार्य होता है। वृक्ष से हमे अनेकों प्रकार के लाभ होते हैं, जैसे ग्रीष्मकल मे बढ़ते हुए तापमान को नियंत्रण मे रखना, बरसात के मौसम मे होने वाले मिट्टी कटान को रोकना, प्रचुर मात्रा मे हमारे शरीर को ऑक्सीजन प्रदान करना सहित अनेकों प्रकार के लाभ हमे प्राप्त होते हैं। इसी प्रकार अनेकों लाभ के लिए शासन व भाजपा संगठन के निर्देश पर नगर पंचायत के ऐतिहासिक नंदन वन मे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चाँद प्रकाश जैन,नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन व भाजपा मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, एस टी मोर्चा जिला मंत्री शम्भू खरवार,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता आदि के द्वारा एक पेड़ मां का नाम लगाकर आमजन को पौधरोपण करने का दिया संदेश। जिसमे नारियल का पौधा व छायादार एवं फलदार पौधा लगाया गया। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने नंदन वन को देख नगर पंचायत अध्यक्ष का मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया। नगर पंचायत चेयरमैन दुद्धी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि लगभग 2 हजार से अधिक अनेको प्रकार के पौधे इस नंदन वन मे रोपित किया गया है। समर्पण और अथक प्रयास से 80% पौधे सिंचाई व साफ सफाई के द्वारा सुरक्षित और समृद्ध हो गए हैं,साथ मे वार्ड सभासद प्रेम नारायण सिंह, धीरज कुमार जायसवाल, व नगर पंचायत कर्मी समीर कुमार अग्रहरी उमेश कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहें।
तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण हेतू चलाए जा रहे कार्यक्रम म ग्राम रजखड़ प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा, ए ई रामकिशन सारस्वत, एसडीओ प्रवीण त्यागी, सेवानिवृत डाककर्मी संग ग्राम रजखड़ मे छायादार एवं फलदार पौधा रोपण किया गया। विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों मल्देवा प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल व एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सदस्य प्रभाकर प्रजापति, अवधेश सिंह शिव शंकर प्रजापति मानसिक अग्रहरि शिव शंकर कुशवाहा ने पौधे रोपण किया तो वहीं ग्राम अमवार मे ईश्वर प्रसाद निराला आदि ग्राम दिघुल मे प्रधान जगत नारायण ग्राम बघाडू मे प्रधान अब्दुल्ला अंसारी आदि,जबकि घिवही, फूलवार,घिवही,गुलाल झरिया डुमरडीहा, धनौरा, बीडर आदि ग्राम प्रधानो ने अपने अपने गांव एक पेड़ मां के नाम लगाए। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment