“संकल्प केंद्र बना उम्मीद की किरण, NTPC के सहयोग से सैकड़ों ज़िंदगियों को मिल रही नई राह ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। नशामुक्ति की दिशा में एक नई और सशक्त पहल करते हुए “Sankalp Drug De-addiction and Health Care Centre” आज सोनभद्र ज़िले में बदलाव की मिसाल बनता जा रहा है। यह केंद्र अब न सिर्फ़ शहर, बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों और NTPC परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए भी आशा की किरण बन चुका है।
Society for Voluntary Action and Research (SVAR) द्वारा संचालित यह केंद्र NTPC के सहयोग से निःशुल्क डे-केयर और नशामुक्ति सेवाएं प्रदान कर रहा है। यहां रोज़ाना दर्जनों मरीज परामर्श के लिए पहुँचते हैं, जबकि कई लोग यहां भर्ती होकर पूर्ण रूप से इलाज करवा रहे हैं।
केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सूरज यादव ने बताया कि,

> “NTPC का सहयोग हमारे कार्य को और भी मजबूत बना रहा है। उनके सहयोग से हम दूर-दराज़ के गांवों तक भी अपनी सेवाएं पहुँचा पा रहे हैं।”

NTPC द्वारा दिए गए सहयोग, जागरूकता अभियानों और प्रचार-प्रसार की मदद से कई लोग अब खुलकर सहायता के लिए सामने आ रहे हैं। गाँव-गाँव से आ रहे लाभार्थियों ने भी केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां मिलने वाली सेवाओं और माहौल ने उन्हें नये जीवन की राह दिखाई है।
एक सफलता की कहानी बताते हुए श्री यादव ने कहा,

> “एक युवक जो वर्षों से नशे की गिरफ्त में था, अब पूरी तरह स्वस्थ होकर NTPC परिसर में ही रोजगार कर रहा है और समाज में सम्मानजनक जीवन जी रहा है।”
संकल्प केंद्र का यह प्रयास समाज को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। स्थानीय प्रशासन, NTPC प्रबंधन और समाजसेवी संस्थाएं इस पहल की खुले दिल से सराहना कर रही हैं।
📌 संकल्प ड्रग डी-एडिक्शन एंड हेल्थ केयर सेंटर – जानकारी एक नज़र में
📍 पता: Sankalp Drug De-addiction and Health Care Centre, Chopan, जिला सोनभद्र
📞 संपर्क करें: 9889802221
📧 ईमेल: sankalphospitalchopan@gmail.com

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment