भाजपा सरकार द्वारा लगभग 5000 सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के नौजवानों ने कसी कमर

---Advertisement---

 

अशोक मदेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। आज दिनांक 8 जुलाई 2025 को समाजवादी छात्र सभा के महासचिव एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु यादव के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया ।
समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगभग 5000 सरकारी प्राइमरी स्कूल बंद किया जा रहा है । जबकि उसमें पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक, आदिवासी, गरीब, किसान के बच्चों को उन स्कूलों में विलय करने की नीति पर काम कर रही है जिसका उन बच्चों पर बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है । ऐसी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो सकती है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है ।भाजपा सरकार के द्वारा नौकरी खत्म करना और बच्चों को शिक्षा से वंचित करना उनके मौलिक अधिकारों का हनन करना है जिसको हर हाल में रोका जाए । सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी पढ़े सभी बढ़े के अनुसार सरकार काम करें । अन्यथा की स्थिति में समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने के बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष शाहिद अफरीदी और धीरेंद्र यादव ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से हर वर्ग के गरीबों के बच्चों के साथ अन्याय कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। बच्चों के हित के लिए जन आंदोलन करने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के जिला सचिव राहुल यादव एवं नगर अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के गरीब बच्चों के साथ अन्याय कर रही है जिसे समाजवादी छात्र सभा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से योगेश वर्मा विमलेश कुमार सुनील कुमार सनी कुमार अमन विश्वकर्मा अंकित विश्वकर्मा और अंशु गुप्ता nsui जिला अध्यक्ष के साथ दर्जनों छात्र सभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment