*300 पौधे लगाकर मनाया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जयंती*

---Advertisement---

विंढ़मगंज। सोनभद्र।। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वीं जयंती के अवसर पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विंढ़मगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 300 पौधे लगाकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजित संगोष्ठी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्य समिति सदस्य चांद प्रकाश जैन ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद एक देश में दो विधान,दो निशान दो प्रधान के प्रबल विरोधी जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने के लिए अपना बलिदान देने वाले जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जयंती के अवसर पर उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल प्रभारी राज वर्मा ने कहा डॉ मुखर्जी की विद्वता और ज्ञान संपदा का लोहा उनके राजनीतिक विरोधी भी मानते थे। उन्होंने राष्ट्रहित में सत्ता सुख को त्याग कर लंबे संघर्ष का जटिल मार्ग चुना। उन्होने आजाद भारत मे देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति देदी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने की। कार्यक्रम के उपरांत विंढ़मगंज के सलैयाडीह ग्राम पंचायत क्षेत्र में 300 पौधों का पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, राकेश केसरी, विनोद गोंड, विष्णु गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज गोस्वामी, राकेश गुप्ता, उपेंद्र श्रीवास्तव, कृष्णानंद तिवारी, रूपा गुप्ता, मनीष मद्धेशिया एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment