मोहर्रम का जुलूस ग़मगीन माहौल में पूरे जोशो ख़ुलूस से मना पर्व

---Advertisement---

 

सोनभद्र। मोहर्रम का जुलूस पूरे जिले में ग़मगीन माहौल में पूरे जोशो ख़ुलूस से मनाया गया। राबर्ट्सगंज नगर में जँहा युवाओं ने यादे कर्बला में करतब दिखाकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया, वंही बच्चों ने भी उत्साहित हो या हुसैन, हक़ हुसैन के नारे लगा रहे थे; मानो कोई उनमें ग़ैब से जोश भर रहा हो। सबसे पहले ताज़िया रिज़वी कटरा से उठकर हिराबाबा व दीपनगर/कबिलटोला की ताजियों का मिलान टैक्सी स्टैंड पर हुआ, उसके बाद ये ताज़िया मेन चौक पर पहुचकर नई बस्ती की ताजियों से मिलान किया उसके बाद ब्रह्मबाबा कि ताजियों को साथ लेकर पूरब मोहाल, हमीद नगर की ताजियों का मिलान करते हुए नगरपालिका पार्क में इकट्ठी हुई और कुछ देर वंही रुकी रही। फिर सभी ताज़िया विद्युत सबस्टेशन से होते हुए मेंन चौक पर पुनः पहुँची। मेन चौक पर क्या बूढ़े क्या जवान क्या मासूम बच्चे सबने खूनी मातम कर हाय हुसैन या हुसैन की सदाए बुलन्द करते रहें। इसके अलावा अखाड़ा वालों ने भी नए- नए करतब दिखा कर सबको लुभाते रहे।
मुहर्रम का त्योहार कर्बला के 72 शहीदों की याद में मनाया जाता है। ताज़ियादार एसोसिएशन सुन्नत वल जमात के सदर रोशन खान ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार हम लोग हर साल की तरह इस साल भी परम्परागत तरीके से मना रहे हैं, कंही कोई असुविधा नही हुई, उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद दिया कि उनके कारण शांतिपूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस मौके पर सेक्रेटरी एम ए सिद्दीकी वारसी एड0, मुनीर खां वारसी, अशरफ़ अली, हिराबाबा वारसी, हाजी फरीद खां, साजिद ख़ाँ वारसी, रिजवान वारसी, सगीर वारसी, सुफ़ियान, नौशाद,सब्बल, शेरू, दानिश खां आदि लोग हज़ारों की तायदात में जुलूस में शामिल हुए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment