मोहर्रम त्योहार के मद्दे नजर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का लिया जायजा।*

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र  अनपरा बाजार परिक्षेत्र में आज आगामी त्यौहार बकरीद के अवसर पर शान्ति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मय पर्याप्त पुलिस/पीएसी बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा अनपरा बाजार व इमाम चौक अन्तर्गत फ्लैग मार्च/रूट मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में पड़ने वाले मस्जिदों/मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया गया व सर्वसमुदाय के धर्मगुरुओं, आम जनमानस एवं व्यापारियों तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की गयी तथा मुहर्रम को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी । इस दौरान आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस बल त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने तथा आम जनमानस की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment