म्योरपुर पुलिस ने, पिता की लकड़ी के कुन्दा से मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 म्योरपुर/सोनभद्र  पुलिस ने, पिता की लकड़ी के कुन्दा से मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(आप0) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 75/25 धारा 105 BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामजतन गोड़ पुत्र राजमन गोड़ निवासी ग्राम खैराही, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

*पूछताछ का विवरण –*
गिरफ्तार अभियुक्त से घटना के बारे में गहनता से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया गया कि दिनांक 03.07.2025 को मेरे व मेरे पिता के बीच भूत प्रेत की बात को लेकर विवाद हो गया था मेरी पत्नी को बच्चे नही हो रहे थे, जिसको लेकर मैं काफी परेशान था और उसी बात को लेकर मेरे पिता मुझे बार-बार ताना देते रहते थे, उन्होने मेरी पत्नी के ऊपर भूत-प्रेत करा दिया है जिससे मेरी पत्नि को लड़का नही पैदा हो रहा है इसी को लेकर हम लोगो में विवाद हुआ करता था इससे पूर्व में भी मेरे पिता ने मेरी पत्नी को मारकर हाथ तोड़ दिये थे। कल दिनांक 03.07.2025 को फिर से मेरे पिता व मुझसे भूत प्रेत की बात को लेकर विवाद हुआ तब मैं गुस्से में आकर पास में रखी लकड़ी का कुन्दा उठाकर अपने पिता के सिर पर मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी और लकड़ी का कुन्दा घर के पास झाड़ी में फेंककर जंगल की तरफ भाग गया था। अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का कुन्दा बरामद किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1.रामजतन गोड़ पुत्र राजमन गोड़ निवासी ग्राम खैराही, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष

*बरामदगी का विवरण –*
1.एक अदद आला कत्ल लकडी का कुंदा

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः –*
1.थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लिलासी, थाना म्योरपुर, सोनभद्र।
3.का0 रणन्जय सिंह थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
4.का0 अनिल कुमार थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment