सोनभद्र/बीजपुर पुलिस ने, 01 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मादक पदार्थो की बिक्री व परिवहन करने वाले अभियुक्तों पर प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बीजपुर पुलिस ने दिनांक 30.06.2025 को समय 19.41 बजे ग्राम सिरसोती टोला नकटू, पेट्रोल पम्प के पास से एक नफर अभियुक्त अटल बिहारी पाल पुत्र रामफल पाल निवासी ग्राम सिरसोती थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 54/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*अभियुक्त का विवरण-*
1.अटल बिहारी पाल पुत्र रामफल पाल निवासी ग्राम सिरसोती थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष हाल पता ग्राम डोड़हर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र ।
बरामदगी का विवरण –
एक किलो 150 ग्राम गांजा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
02. उ0नि0 दुनिया सिंह, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
03. का0 जितेन्द्र कुमार पासवान, का0 मंगल प्रजापति, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।

