दुद्धी मे सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत, दूसरे का इलाज जारी।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र । स्थानीय तहसील क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से सर्प दंश के शिकार दो लोगों को उनके परिजनों द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। जहाँ सर्पदंश के शिकार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना मे भगत (42) पुत्र नंदकेश्वर निवासी गोईठा को शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे सुखड़ा गांव से घर लौटते समय एक अज्ञात विषैले सर्प ने काट लिया। भगत ने अपने पुत्र को मोबाइल से सर्पदंश की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया है । वहीं दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव की है, जहां रितेश कुमार (19) पुत्र सुरेश प्रसाद को विषैले सर्प ने काट लिया। रितेश खेत से घर आ रहा था, तभी खेत के मेड़ के किनारे छिपे सर्प ने उसे डस लिया।युवक ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी । परिजन उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment