कुसाही गांव की पैमाईस के लिए सी ओ ने दिया नवम्बर दिसम्बर का महीना।

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,  सोनभद्र
करमा,सोनभद्र
सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत केक़ाराही के राजस्व गांव कुसाहि में हो रही चकबंदी प्रक्रिया में खेती किसानी के समय सीओ के पैमाईस कराए जाने वाले आदेश को निरस्त करने के लिए किसानों ने शनिवार को ग्राम पंचायत भवन पर उपस्थित होकर सीओ सदर तहसील को घेरा और फरमान जारी की निन्दा करते हुए पैमाई का समय दिसम्बर में कराए जाने की मांग को रखा।इस दौरान सी ओ सदर चकबंदी ने पैमाइस की बात स्वीकार करते हुए कहा कि शासन स्तर से दबाव बन रहा थाL किसानों की मांग अनुरूप हम पत्राचार कर देगे।परंतु हर हाल में नवम्बर दिसम्बर में नापी की जाएगी।प्रधान रामचन्द्र प्रजापति ने कहा कि हम लोग तैयार हैं।इस दौरान ए सी ओ कौशल राव, कानून गो राजेश कुमार राय, दिलीप कुमार मौर्य सीओ कार्यालय सहायक,देवी प्रसाद मिश्र,मनोज कुमार मिश्र,प्रभु नारायण मिश्र,विनय कुमार मिश्र,अनिल कुमार मिश्र, बंस नारायण सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment