चोपन में समाजवादी पार्टी की विशाल जन चौपाल का हुआ आयोजन

---Advertisement---

 

चोपन/सोनभद्र। समाजवादी पार्टी द्वारा नगर के बैरियर मैरिज हॉल में एक विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री मांझी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से ही पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने जिस मिशन की शुरुआत की थी, उसे अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आज लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और पीड़ितों की लड़ाई लड़ रही है। पूर्व मंत्री ने सपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि “108 एम्बुलेंस सेवा समाजवादी सरकार की देन है। मछुआ समाज को नाव से लेकर बालू तक का टेंडर लेने का अधिकार दिया गया था। अगर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो वही पुरानी जनहितकारी नीतियाँ फिर से लागू की जाएंगी। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के साथ हो रहे अपमान की निंदा करते हुए कहा कि “जब यह समाज आक्रोशित होता है, तो सत्ताधारी वर्ग दिखावटी माफी का नाटक करता है। संविधान और बाबा साहब के विचारों का अपमान करने वालों को सत्ता से बेदखल करना होगा। कार्यक्रम में
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक घोरावल रमेश चंद दुबे, पूर्व विधायक सदर अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला महासचिव सईद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी, ओबरा विधानसभा सचिव सत्यदेव पांडेय, अभिषेक दूबे,नगर अध्यक्ष रमेश सोनी, सतीश यादव, महेंद्र निषाद, नरेश यादव, नसरुद्दीन, सुल्तान कुरेशी, जाकिर हुसैन, उपेंद्र सेन, सलीम शेख, विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव विधानसभा महासचिव अमरनाथ यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment