*एनसीएल की निगाही परियोजना में सीएमपीएफ त्रिपक्षीय समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का हुआ आयोजन*

---Advertisement---

सिंगरौली  गुरुवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना में सीएमपीएफ त्रिपक्षीय समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक (निगाही), श्री सुमन सौरभ, क्षेत्रीय आयुक्त, सीएमपीएफ, श्री विनोद कुमार, सहायक आयुक्त, सीएमपीएफ, श्री नवीन निश्चल, उप महाप्रबन्धक (मानव संसाधन/सीएमपीएफ़) श्री संजय सिन्हा, परियोजना स्तरीय जेसीसी सदस्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का आयोजन एनसीएल के पूर्व एवं वर्तमान कर्मियों की सीएमपीएफ एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के उद्देशय से किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी शिकायतकर्ताओं ने सीएमपीएफ एवं पेंशन भुगतान संबंधी समस्याएँ सामने रखीं तथा परियोजना से सीएमपीएफ टीम द्वारा कई समस्याओं का निराकरण किया गया । इसके अतिरिक्त अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।

गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा समय-समय पर पेंशनभोगियों की शिकायतों के त्वरित निपटान एवं कर्मी कल्याण हेतु ऐसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment