Sonbhadra crime:शार्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी आग लाखों का नुकसान

By:

On: Wednesday, June 25, 2025 2:24 PM

---Advertisement---

(संवाददाता–संजय सिंह)चुर्क सोनभद्र चुर्क चौकी अंतर्गत ग्राम सभा सिद्धि खुर्द में लगभग 3 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गया जिससे शिव गुरु टेंट हाउस के एक मंजिला मकान के बने गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का टेंट हाउस का सामान जलकर ख़ाक हो गया सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड व पुलिस जवानों के साथ ही ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धि खुर्द में शिव गुरु टेंट हाउस जो देवराज मौर्या पुत्र विन्देश्वरी मौर्या के घर मे टेंट हाउस का गोदाम हैं। जहां परिवार के अधिकांश सदस्य घर से दूर बने दूसरे मकान में रहते हैं टेंट हाउस का गोदाम घर से दूसरी जगह था जिसमें लगभग 3:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई ग्रामीणों की सूचना पर जब तक घर वाले पहुंचते तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दिया अग्नि तब तक इतना विकराल रूप धारण कर लिया तथा गोदाम में रखें लगभग लाखों का सामान गद्दा जमीन पर बिछाने वाला मैट तथा उसमें रखे सजावट के समान पर्दे कुर्सी पंखा मेज तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया रास्ता ना रहने के कारण जहां पर आग लगी थी वहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाई जिससे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पाया अब पीडिंत ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रशासन हुए नुकसान मेसहयोग करें ताकि मुझ गरीब के रोटी रोजी का जुगाड हो सके क्योंकि पीड़ित के भरण पोषण का वही एक मात्र रास्ता था

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment