सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव आज मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गया। कड़े मुकाबले मे अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश निर्वाचित हुए जबकि महामंत्री के पद पर अजय कुमार ओझा काबीज हुए । आपको मालूम रहे की पंचायती राज ब्लॉक दुद्धी सफाई कर्मी का चुनाव सुबह 10 बजे कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो दोपहर 2 बजे तक चला l 2:30 बजे से मतों की गिनती हुई उसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की गई।अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार को 25 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। जयप्रकाश को 67 मत मिले, जबकि विनोद कुमार को 42 मत और लक्ष्मी को 17 मत मिले।वहीं महामंत्री पद पर अजय कुमार ओझा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्याम देव को 39 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। अजय कुमार ओझा को 82 मत मिले, जबकि श्याम देव को 43 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर शंभू नाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव प्रसाद को 23 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। शंभू नाथ को 74 मत मिले, जबकि शिव प्रसाद को 51 मत मिले.
चुनाव में कुल 128 सफाई कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसमें से 127 कर्मचारियों ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए एक मत अवैध घोषित किया गया, जबकि महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो मत अवैध घोषित किए गए।
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी गई। उन्होंने अपने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया और मिष्ठान बाटकर कर जीत की बधाई दी।

