*एक पीड़ित के झोपड़ी में आग लगाकर जलाने वाले वांछित अभियुक्त को थाना ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
सवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। दिनांक 20.06.2025 को आवेदक शिवमंगल मल्लाह पुत्र अगनु निवासी ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पहाड़ी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे विपक्षीगण 1.बब्बू पुत्र रमेश बैगा निवासी ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पहाड़ी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र 2.सुमित गौड पुत्र मुन्नालाल गौड निवासी ग्राम पनारी टोला कडिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र 3.राहुल पुत्र कनहई निवासी कडिया थाना जनपद सोनभद्र ने पुरानी रंजीश को लेकर मेरी झोपड़ी को जला दिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-138/2025 धारा 326(जी), 351(2) बीएनएस का अभियोग उपरोक्त 03 व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के विशेष निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.06.2025 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुमित गौड पुत्र मुन्नालाल गौड निवासी ग्राम पनारी टोला कडिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 5.30 बजे अभियुक्त के घर ग्राम कड़िया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.सुमित गौड पुत्र मुन्नालाल गौड निवासी ग्राम पनारी टोला कडिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1-उ0नि0 रामसिंह यादव, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
2-का0 पुष्पेन्द्र यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment