दुद्धी मे तहसील समाधान दिवस पर 45 मामले आए, दो का हुआ निस्तारण।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्रl उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव के अध्यक्षता मे तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील समाधान दिवस मे विभिन्न जन समस्याओं से जुड़े कुल 45 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए l जिसमे एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया और एक मामले का निस्तारण टीम भेज कर किया गया l इस तरह दो मामले का निस्तारण किया गया l उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से आम जनता की आए शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के भीतर मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया हैl उन्होंने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्रों मे किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी l इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी,तहसीलदार अमित कुमार सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकार राजेश कुमार राय सहित तमाम विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now