Sonbhadra news:थाने के परिसर में वायरलेस टाॅवर पर बिजली गिरने से थाने के तीन सिपाही घायल

By:

On: Monday, June 16, 2025 2:31 PM

---Advertisement---

Sonbhadra:रायपुर थाने के परिसर में वायरलेस टाॅवर पर बिजली गिरने से थाने के तीन सिपाही घायल हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे की है। थाने के परिसर में लगे वायरलेस टाॅवर पर अचानक बिजली गिर गई। इससे कंप्यूटर सेट में करंट उतर गया।

इसकी चपेट में आने से मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी संदीप यादव, अखिलेश झुलस गए। सभी को आनन फानन सीएचसी वैनी ले जाया गया, जहां इलाज किया गया। रायपुर थाना प्रभारी रामदरश राम ने बताया कि सभी की स्थिति ख़तरे से बाहर है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment