Sonbhadra crime:पानी भरने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो घायल

By:

On: Friday, June 13, 2025 4:26 PM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल गांव में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, डंडे चले। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। दोनों पक्षों से मिलाकर कुल 7 लोगों का चालान शांति भंग की धारा में किया है। पुलिस के अनुसार नौगवां नंदलाल गांव मे दो पक्षों के लोग पानी भरने के लिए गए थे। इसी दौरान पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ और फिर डंडे से मारपीट होने लगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 7 लोगों को पकड़कर कोतवाली ले गई और सभी का चालान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि नौगवां नंदलाल गांव में पानी भरने को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में एक पक्ष से राजकुमार, उसके दो पुत्र अनिल कुमार, संतोष कुमार और गीता दूसरे पक्ष से कुमारी अंतिमा भारती, उसके भाई भाभी श्यामू, संगीता का चालान किया गया है। घायल राजकुमार और अंतिमा भारती का मेडिकल व उपचार भी करवाया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment