*कुड़वा में ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों का कब्जा, लोगों ने उठाईं कार्रवाई की मांग*

---Advertisement---

 

*सोनभद्र कोन* ओबरा तहसील क्षेत्र के कोन अन्तर्गत राजस्व ग्राम पंचायत कुड़वा टोला – तुमिया चौराहे पर ग्राम समाज की जमीनों पर गाँव के कुछ कथित दबंगों द्वारा अति क्रमण कर घर बनाने का क्रम जारी है जिसकी शिकायत स्थानीय निवासी गंगा यादव, वीरेंद्र नाथ, अयोध्या, मानसिंह, सुखनाथ नंदलाल, राजकुमार, संजय मुकेश, शिवदास आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि ग्राम समाज की भूमि तत्काल खाली कराया जाय और उन्होंने पंजीकृत पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी ओबरा के कार्यालय के साथ थाना कोन को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसी क्रम में बतातें चलें कि ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा लगातार अतिक्रमण कर घर बनाया जा रहा है जिसके क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा संबंधित थाना , पुलिस हेल्प लाइन नम्बर, के साथ साथ राजस्व विभाग को सेल फोन पर अवगत कराया जा चुका है जिसकी जाँच के क्रम में राजस्व निरीक्षक कोन व संबंधित लेखपाल मौके पर जाकर जाँच करते हुए विपक्षी को निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए गए फिर भी दबंगों द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया है। जिसके बावत राजस्व निरीक्षक कोन ने सेल फोन पर बताया कि संबंधित व्यक्ति को कार्य न करने की हिदायत दी गई है अगर निर्माण कार्य चल रहा है उसके खिलाफ़ कठोर कार्रवाई की जायेगी।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कुड़वा खाता संख्या 0934, गाटा संख्या 819 में कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है और वहीं निर्माण कार्य जारी है। जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। देखना अब दिलचस्प होगा कि मकान धाराशायी होगा या सरकारी फाईलों में दबकर रह जायेगा । इसी क्रम में बतातें चलें कि क्षेत्रों में वन विभाग की जमीन का मामला हो या ग्राम समाज की भूमि कब्जा करना कोई नई बात नहीं है। बतादें कि माह अगस्त वर्ष 2019 में भी इसी तरह का मामला सुर्खियों में आया था। जिसके बाद संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन ने दबंगों के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment