Sonbhadra news:बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत

By:

On: Monday, June 9, 2025 6:33 AM

---Advertisement---

सोनभद्र मधुपुर : बहुअरा ग्रामसभा में समाजसेवी रामपति मौर्य के नेतृत्व में बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाई रमेश कुशवाहा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने पुष्पहार पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई दी।

अपने संबोधन में रमेश कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपने संघर्षों के समय को याद दिलाते हुए युवाओं से शिक्षित और संस्कारित रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही समाज के विकास की कुंजी हैं।

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से हरिदास खत्री, महेंद्र पटेल, डॉ. जितेंद्र कुमार मौर्य, राम प्रताप, राम आधार, तेजबहादुर, राम आशीष मौर्य, मद्रास, इश्तेखार, अमर कोल, जान मुहम्मद संतराम और विजय कन्नौजिया सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सूबेदार ने की और संचालन पंकज भाई ने किया।

ग्रामवासियों ने रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए उनके साथ मिलकर समाज के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में रमेश कुशवाहा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment