Sonbhadra Accident: अपडेट अनियंत्रित बाइक सवार हाइवा में टकराए, मौके पर दोनों की मौत

By:

On: Wednesday, May 28, 2025 3:28 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेंदू गांव के पास सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से वापस जा रहे दो युवक अनियंत्रित बाइक से सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक से टकरा गए।

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंटू कोल पुत्र सुकालू(30) निवासी नागनाथ हरैया व अपने दोस्त करीमन पुत्र पप्पू निवासी तकिया 28 वर्ष तेंदू पुल के समीप मंदिर में शादी समारोह थे शादी संपन्न होने के दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे कि हाइवा में अनियंत्रित बाइक टकरा गई जिसमें दोनों की हालत गंभीर हो गई

राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजनों को जब इस दुर्घटना की खबर मिली तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment