घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे अनुसूचित जाति कोल युवती के साथ दुष्कर्म कर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि कन्हारी गांव के रहने वाले लालपती नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि घटना उस समय की है जब वह अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। और दीदी की ननद को ससुराल छोड़ने के लिए गोपला (मप्र) गांव गई थी। और वहाँ से घर लौटते समय वह अकेले पड़ गई। बिसुही जंगल में दोपहर के वक़्त जबरदस्ती लालपति उसे घसीटते हुए जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट दिया। इस घटना को किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद उस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया है और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। घटना घटित होने के बाद पीड़िता दबी जुबान से रोते हुए घटना के बारे मे अपने स्वजन से बताया। बताया कि घटना अभी बीते 16 फरवरी की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पीड़िता से तहरीर मिलते ही तुरंत मामले से जुड़े आरोपित लालपती पुत्र सुरेश चमार निवासी कन्हारी के विरुद्ध मामले से जुड़े धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
Sonbhadra Repa: अनुसूचित जाति के युवती का दुष्कर्म कर बनाया वीडियो,वायरल करने की दी धमकी मुकदमा दर्ज
---Advertisement---

