सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय कस्बा स्थित भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय मे भाषण, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कालेज के प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता मे सम्पन्न कराया गया जिसमें कॉलेज के छात्र / छात्राओं ने भाग लिया | सर्वप्रथम भाषण प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर प्रियंका गौतम (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर ) तो द्वितीय स्थान पर रोहित कुमार (बी.एससी तृतीय सेमेस्टर ) एवं तृतीय स्थान पर सिन्नी अग्रहरि बीए. तृतीय सेमेस्टर )रहे । वहीं रंगोली प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर स्वाति पटेल (बीए प्रथम सेमेस्टर )तो वहीं द्वितीय स्थान पर रिद्वी पाण्डेय (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) व तृतीय स्थान पर रोहन कुमार – (बीए प्रथम सेमेस्टर) रहे।तथा पेंटिंग प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर ज्योति (बीए तृतीय सेमेस्टर) रही ,तो वहीं द्वितीय स्थान पर खुशी चन्द्रवंशी (बीए प्रथम सेमेस्टर) एवं रिंकी पाण्डेय (एमए प्रथम सेमेस्टर )रही तो वहीं तृतीय स्थान खुशी बानो (बीए. तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया । प्रतियोगिताओं का संचालन अंकिता चन्द्र द्वारा किया गया, जिसमें निर्णायक मंडल के सदस्य मिथिलेश गौतम, राजेश कुमार यादव, डा. बृजेश यादव ,सचिन विश्वकर्मा, डा. गीता ,डा. मालती, दिनेश चन्द्र शर्मा, डा. प्रियंका जायसवाल सहित कॉलेज के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

