15 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये) बरामद कर एक नफर अभियुक्ता को किया गिरफ्तार -*

---Advertisement---

 पिपरी /सोनभद्र  15 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये) बरामद कर एक नफर अभियुक्ता को किया गिरफ्तार -*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में दिनांक-21.11.2024 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्ता रहमती देवी उर्फ नेताइन पत्नी शिवकुमार निवासिनी वार्ड नं0-01 मलीन बस्ती तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 55 वर्ष को रेलवे स्टेशन रेनूकुट के पीछे से 15 ग्राम नाजायज हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-156/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः—*
रहमती देवी उर्फ नेताइन पत्नी शिवकुमार निवासिनी वार्ड नं0-01 मलीन बस्ती तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 55 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
15 ग्राम हेरोईन, एक अदद मोबाइल व 360 रुपये नगद बरामद।

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः—*
01. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 नरेन्द्र कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 महेश कुमार सरोज थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 संजय वर्मा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
05. म0का0 प्रितिका यादव थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment