सेराजुल हुदा
दुद्धी) सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी मे अधिशासी अधिकारी का स्थाई नियुक्ति नही होने से नगर का विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। जिसके कारण नगर मे विकास का पहिया रूक सा गया है, इतना ही नही नगर पंचायत के वार्डों मे कहीं भी विकास कार्य का प्लानिंग नहीं बन पा रहा है जिसके चलते कस्बे के विभिन्न सड़के, गलियां, गड्ढे और उबड़ खाबड़ मे तब्दील हो गए हैं। काफी डिमांड करने के बाद जिला अधिकारी ने दूसरे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को यहां पर अटैच कर दिया है जो कभी आते हैं और कभी नही आते जिसके चलते नगर का विकास रूक गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने शासन और जिला प्रशासन से कई बार मिलकर अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की मांग किया लेकिन आज तक किसी अधिशासी अधिकारी की स्थाई नियुक्ति नही हो सका जिसके चलते काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। नगर वासियों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से नगर पंचायत दुद्धी मे स्थाई रूप से अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की मांग की है |

