भीषण आग लगने से खपरैल मकान हुआ राख , नगदी समेत लाखों के समान जले ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गॉंव के कुशवाहा बस्ती मे आज गुरुवार दोपहर अचानक एक खपरैल के मकान मे आग लग गई, जिसके बाद मकान जलकर राख हो गया। इस घटना से गृहस्वामी का नगदी समेत लाखों का नुकसान हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलैयाडीह गांव के कुशवाहा बस्ती मे आज गुरुवार दोपहर रामचंद्र कुशवाहा पुत्र हलकान कुशवाहा के खपरैल मकान मे अचानक आग लग गया ।आग की लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीणों ने तत्काल आसपास के घरों के सबमर्सिबल और मोटर पंप चालू कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा 60 हजार नगद और लाखों का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
घटना के बाबत मकान मालिक रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह भी परिवार के सभी सदस्य खेतों मे काम करने चले गए थे, जबकि वह स्वयं बाजार मे सब्जी बेचने के लिए दुकान पर चला गया था । घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने मे मदद की। अचानक लगी आग का कारण अब तक स्पष्ट नही हो सका है। आग की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई है। गृहस्वामी ने ठंड के मौसम मे प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment