*मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित होकर पल्टी डीसीएम चालक की मौत*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी घाटी में डीसीएम पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह वाराणसी से रेणुकूट की तरफ पारचून सामान लेकर जा रही डीसीएम मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें डीसीएम चालक खलील अली उम्र (55) वर्ष पुत्र मनन निवासी दोहरी मिर्जापुर की मौके पर मौत हो गई घटना के बाद पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना चोपन थाने को दी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गुरमा थाना के पुलिस शव को घाटी से बाहर निकलवा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया तथा परिजनों को भी घटना की सूचना देदी गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment