रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट वार्ड नम्बर 11 मूर्धवा में आंगनवाड़ी योजना के अंतर्गत आज कंपोजिट विद्यालय मूर्धवा के प्रांगण में किशोरी बालिकाओं का पोषण आहार उषा देवी द्वारा स्थानीय वार्ड सदस्य अनिल कुमार जायसवाल के मौजूदगी में वितरण किया गया ।
आपको बताते चलें कि किशोरी बालिकाओं को यह पोषण आहार देना सरकार की एक अहम योजना है जिसके तहत तहत पौष्टिक आहार वितरण किया जाता है ताकि कोई भी कुपोषण का शिकार ना हो । वितरण करते हुए उषा देवी ने बताया कि आज उनके द्वारा 24 लाभार्थियों को यह पोषण आहार दिया गया।
पोषण आहार का हुआ वितरण ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, November 15, 2024 8:37 AM
---Advertisement---

