दुद्धी मे देव दीपावली पर 5100 दिये से जगमग होगा प्राचीन शिवाजी तालाब ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। देव दीपावली के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुद्धी मे स्थित प्राचीन शिवाजी तालाब के घाट पर देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा ।आपको मालूम रहे कि यह आयोजन तहसील प्रशासन के द्वारा किया जाता है। जिसमे नगरवासी भी चढ़ बढ़कर हिस्सा लेते हैं। तहसील प्रशासन के आयोजन समिति के संयोजक अरुण कुमार कनौजिया ने बताया कि देव दीपावली के दिन प्राचीन शिवाजी तालाब पर 5100 मिट्टी के दिए जलाएं जाएंगे। इसके अलावा काफी संख्या नगरवासी भी अपने- अपने घरों से मिट्टी के दिए लाकर जलाते है जिससे रात्रि में शिवाजी तालाब के घाट सुंदर और आकर्षक नजर आता हैं ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment