प्रतिभाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए-इंदु सिंह

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र।दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की अध्यक्षा इन्दू सिंह के दिशा निर्देशन में सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहा है, और समय-समय जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है, इसी श्रृंखला में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा दिनांक 13.11.2024 को 21 मेद्यावी बच्चों को छात्रवृत्ति वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की अध्यक्षा के करकमलों द्वारा आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज रेनुसागर के मेद्यावी छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किया। दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रतिभाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए और उन्हें आगे बढानें में सहयोग करना हमारा प्रमुख दायित्व है।उन्होंने मेद्यावी छात्र एवं छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि आप समय के महत्व को पहचानें और परिश्रम सें आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
इस अवसर पर उपस्थित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडियट काॅलेज रेनुसागर के प्रधानाचार्य डाॅ0 बृजेश कुमार सिंह ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया और उन्होनें विद्यार्थियों को सदैव आगे ब़ढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होने दिशिता महिला मण्डल के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की वरिष्ट सदस्याऐं मेनका अरोडा, , विभा सिंह, सविता चैबे, रंजनी रुगंटा, सीमा बियाला, वैष्णवी कार्तिक, एवं अन्य सदस्याऐं व विद्यालय की अध्यापिका पूनम तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थी ।
कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव कविता श्रीमाली नें किया। छात्रवृत्ति पाकर छात्र एवं छात्राओं नें दिशिता महिला मण्डल का हृदय से आभार व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment