मुस्तकीम खान ,,सोनभद्र
करमा विकास खंड के अंतर्गत हंस वाहिनी विद्यालय केकराही में मंगलवार को दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे रंगोली बना कर, रस्सी खींच व फेस आर्ट आदि प्रतियोगिताओं के आयोजन में यू केजी से आठवीं तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेराज अहमद समाज सेवी व इंडिया न्यूज लाइव टीवी के पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक विनोद मिश्र ने किया।इस कार्यक्रम के संचालन मो0चाँद बाबू ने किया ।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेश मिश्र व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रथम स्थान 5 -6 कक्षाएं द्वितीय स्थान 7-8की छात्राएं रही व तृतीय स्थान पर 7-8के छात्रों का दबदबा रहा।कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना व उनको उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करना था। सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
हंस वाहिनी विद्यालय केकराही के छात्र -छात्राओं ने दीप महोत्सव में किया प्रतिभाग।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, October 29, 2024 4:02 PM
---Advertisement---

