किलर रोड पर टैंकर की चपेट मे आने से एक की मौत दूसरा घायल

---Advertisement---

अनपरा/ सोनभद्र l वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित डिबूलगंज के पास एक टैंकर की चपेट मे आने से एक बाइक सवार की जहाँ मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया l अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी सोनवानी निवासी 35 वर्षीय राम लाल प्रजापति व राम सजीवन बाइक से डिबूलगंज की तरफ जा रहे थे इसी दौरान रेणुकूट की तरफ से आ रहा एक डीजल टैंकर बाइक सवारो को ठोकर मार दी जिससे बाइक चालक राम लाल प्रजापति की जहाँ मौके पर ही मौत हो गई वही राम सजीवन गंभीर रुप से घायल हो गया l आनन फानन मे आसपास के लोगो ने राम सजीवन को स्थानीय चिकत्सालय ले गए l घटना से आक्रोशित परिजनों ने मुवावजा व आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटना पर अंकुश नहीं लगाने पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया घंटो चले जाम के बाद पुलिस के अधिकारियो के समझाने बुझाने पर लोगो ने जाम को समाप्त कराया l इस दौरान आक्रोशित लोगो ने वाहन मे तोड़ फोड़ भी की l लोगो का कहना है कि एक सप्ताह के अंतराल मे सड़क दुर्घटना मे जहाँ पांच लोगो की मौत हो गई है वही कई लोग घायल हो चुके है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment