दिशिता महिला मंडल ने ग्रामीणों को दीपावली की दी बधाई

---Advertisement---

 

अनपरा/सोनभद्र रेनुसागर।दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की अध्यक्षा श्रीमती इन्दू सिंह के नेतृत्व में दीपावली के सुअवसर पर ग्राम पड़रवा ग्राम सभा कुलडोमरी में ग्रामीणों के साथ दीपावली के पावन अवसर पर उत्सव मनाकर और उन्हे उपहार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होने 101 वृ़द्ध, विकलांग व र्निधन ग्रामीण परिवारो को पर्व मनानें के लिए उपहार स्वरूप स्टील के बर्तन, दिया-बाती व मिठाई आदि वितरित किया। श्रीमती इन्दू सिंह ने कहा कि खुशियाॅ बाटने से बढ़ती है, किसी भी त्योहार को मिलकर मनाने से उस पर्व का आनन्द व महत्व दोनो बढ़ जाता है। सामाजिक उत्तररदायित्वों को निभाते हुए सामाजिक संतुष्टि के लिए दिशिता महिला मंडल सदैव सजग और प्रयासरत रहा है साथ ही आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास मे सक्रिय सहयोग कर रहा है जिससें उनके जीवन स्तर में सुधार आए।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इन्दू सिंह व उनकी वरिष्ठ सहयोगी सदस्याऐं विभा शैलेश सिंह, विभा सिंह, रमा सिंह, सविता चैबे रजनी रूंगटा सीमा बियाला व दिशिता महिला मंडल की सचिव कविता श्रीमाली, तुलिका श्रीवास्तव, सहित अन्य सदस्याऐं आदि ग्रामीणो के बीच मौजूद रही। इस अवसर पर ग्राम पडरवा के मनोहर सिंह ने दिशिता महिला मंडल रेनूसागर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उपहार पाकर सभी ग्रामीण परिवारो के चहरे खुशी से खिल गये और उन्होने हृदय से दिशिता महिला मंडल रेनूसागर के प्रति आभार व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment