अनपरा सोनभद्र
आज दिनांक 28/10/2024 दिन सोमवार को औड़ी स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री माननीय संजीव सिंह गौड़ के हाथों मंदिर परिसर में मेले का उद्घघाटन किया गया। जिसके बाद इस उद्घघाटन समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारी गड़ एवं गणमान्य लोगों ने मंच के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए मेले की मजबूती की ओर उच्च अधिकारियों का ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया
। इस मौके पर आर. डी. सिंह, प्रकाश यादव, अजय प्रकाश पाण्डे, प्रभाशंकार मिश्रा, जगदीश बैशवार , अजय पाठक, आर. पी. खंडेवाल, राम नरेश वैश्य, बंशी वैश्य, सुरक्षा की दृष्टि से अनपरा थाना प्रभारी पंकज पाण्डे अपने दलबल के साथ मौजूद रहे साथ ही वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह, संदीप यादव, मुकेश कुमार, आकाश यादव, संजीव दुबे, अजयंत कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, दारोगा देव यादव उपस्थित रहे।

