अनपरा सोनभद्रl
आज दिनांक 24/10/2024 दिन गुरुवार को महाप्रबंधक हाजीपुर (पुर्व मध्य रेलवे ) डी आर एम धनबाद को मण्डल परिचालन प्रबन्धक चोपन को अनपरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन के माध्यम से यात्री रेल सेवा विस्तार ( शक्तिनगर , चुनार /वाराणसी फास्ट मेमो ट्रेन तथा कोरोना काल से बंद पड़ी चोपन,कटनी , शक्तिनगर पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग की। उक्त ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के संरक्षक रविन्द्र कुमार जायसवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा मद्धेशिया, सचिव अखिलेश कुमार एवं संघ के सदस्य भारत पाल, शैलेश कुमार, विनय प्रकाश, राकेश मौर्य, नितेंद्र सिंह, कमलेश मौर्य दिलिप वर्मा , मनोज सिंह कुशवाहा, फिरोज अंसारी, सतीश प्रजापति इत्यादि लोग मौजूद रहे, साथ ही संघ के समर्थन में ठेका मजदुर यूनियन के संचालक इम्तियाज शेख मौजूद रहे।

